उत्तर प्रदेशजीवन शैली

ताज सुरक्षा पुलिस पर्यटकों की हर संभव मदद करते नजर आती है


आगरा । ताजमहल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी ताजमहल देखने आते हैं सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद द्वारा पर्यटकों की सुविधा हेतु ताजमहल के पश्चिमी गेट पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम नियुक्त की गई है जो पर्यटकों को हर सुविधा उपलब्ध कराते हुए फ्रेंडली वार्तालाप कर उन्हें एक अच्छा वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा  तिलक राम भाटी के निर्देशन में ताज सुरक्षा पुलिस के जवान हर समय पर्यटकों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं बाहर से आने वाले समूहो जैसे विदेशी पर्यटकों, वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओं एवं स्कूली बच्चों तथा अन्य आने वाले पर्यटकों को ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देकर उन्हें “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” को ध्यान में रखते हुए उनका स्वागत करते हैं और उन्हें ताजमहल घूमने हेतु अच्छा अवसर प्रदान कराते हैं।पर्यटकों द्वारा ताज सुरक्षा पुलिस के द्वारा की जा रही सहायता को बहुत पसंद किया जा रहा है सभी पर्यटक ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते नजर आते हैं। आज पश्चिम बंगाल, दिल्ली ,केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र के विभिन्न पर्यटकों की ताजमहल के पश्चिमी गेट पर ताज सुरक्षा पुलिस के द्वारा हर संभव सहायता करते हुए उन्हें ताजमहल में प्रवेश दिलाया गया पर्यटकों ने प्रसन्न होकर राज सुरक्षा पुलिस की सराहना की और उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए तथा अपने अनुभव भी साझा किये।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी, सम्मिलित हैं।