उत्तर प्रदेशराजनीति

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को धुन सवार सदस्यता का बनाऊंगा रिकार्ड


संवाद/ शरद मिश्रा


बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल आजकल एक ही धुन और लगन में मस्त हैं। उन्हें भाजपा सदस्यता अभियान में रिकार्ड कायम करना हैं। वह राष्ट्र सेवा, जनसेवा एवं गरीब कल्याण को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के निमित्त दिन रात एक सा कर दिया हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल शनिवार को बबेरू विधान सभा क्षेत्र के के ग्राम पंचायत मियाबरौली, मंठा,‌ बनबरौली में जन-जन से भेंट की। उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही यह भी बताया की इसकी कल्याणकारी नीतियां सबका साथ सबका विकास विश्व में चर्चित है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर भी विकास की बहार है।


जिला पंचायत अध्यक्ष नें इस अवसर पर उपस्थित जनमानस से उन्हें भाजपा परिवार में सम्मिलित होकर राष्ट्र सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
टोल-फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्ड-कॉल देकर या नमो एप्प के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंनें और दूसरों को भी कराने की व्यावहारिकता एवं तकनीकि समझाई।