उत्तर प्रदेशजीवन शैली

यात्रियों की बल्ले बल्ले यूपी संपर्क क्रांति का प्रयागराज तक विस्तार हुआ मंजूर।


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। यूपी संपर्क क्रांति को प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार को मंजूरी मिल गई है। अब यह हज़रत निजामुद्दीन से प्रयागराज जंक्शन तक चलाने निर्णय लिया गया है। हालांकि महाकुंभ तक इसका स्टापेज छिवकी होगा। महा कुंभ के बाद प्रयागराज जंक्शन शिफ्ट कर दी जायेगी।मानिकपुर से यूपी संपर्क क्रांति वर्तमान समय हर रोज शाम 6:25 बजे चलकर बांदा होते हुये अगले दिन सुबह 5:22 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन पहुंच जाती है।पिछले वर्ष ही यूपी संपर्क क्रांति के प्रयागराज तक विस्तार किए जाने का मुद्दा उठा था। इसे लेकर रेलवे बोर्ड स्तर तक में तैयारी पूरी हो गई है। प्रयागराज जंक्शन तक के विस्तार की घोषणा किसी भी दिन की जा सकती है।


मानिकपुर जंक्शन पहले उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के अधीन था,लेकिन अब यह प्रयागराज मंडल के अधीन है। इसी वजह से यूपी संपर्क क्रांति को प्रयागराज शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। महाकुंभ के पूर्व यह ट्रेन प्रयागराज से संचालित होने लगेगी। प्रयागराज जंक्शन से यह दोपहर बाद साढ़े चार बजे मानिकपुर के लिये रवाना होंगी। बांदा पहुंचने का समय पूर्ववत रहेगा।