उत्तर प्रदेशराजनीति

मंत्री रामकेश नें बताया वेद व्यास की जन्म भूमि का हो रहा विकास:75 लाख स्वीकृत


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की उनके तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में वेदव्यास की जन्म भूमि अदरी लसड़ा का विकास पर्यटन के रूप में हो रहा है। इसके विकास के लिये शासन से 75 लाख रुपये स्वीकृत हुये है।जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यह जानकारी अपने आवास पर एक भेंट वार्ता में दी। उन्होंने बताया की यमुना नदी के किनारे इस स्थान के सुंदरीकरण एवं आवागमन को सुगम बनाने का कार्य चल रहा है।

यहां यमुना तट के पिचिंग का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। व्यास जन्म स्थली पहुंचने के लिये सीसी मार्ग भी तैयार हो गया है।
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया की वेद व्यास की जन्म स्थली अदरी यहां का तिरहार क्षेत्र है। यहां का पूर्ण विकास कराया जायेगा। इसके माध्यम से इलाके के गांवों का समुचित विकास होगा।