उत्तर प्रदेशजीवन शैली

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव गणेश महोत्सव से प्रभावित बोले ऐतिहासिक आयोजन


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नें नूतन बाल समाज द्वारा आयोजत गणेश महोत्सव को बुंदेलखंड के लिये ऐतिहासिक बताया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में बच्चों द्वारा मालखंभ प्रस्तुति को सराहा।नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित ‘‘102 वें श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम’’ को उन्होंने भविष्य में शासन से वित्तीय सहयोग दिलाने का भी आश्वासन दिया।


जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव नें कार्यक्रम में नन्हे बालक बालिकाओं द्वारा अद्भुत प्रस्तुति को सराहा एवं पुरुस्कृत भी किया। इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी उपस्थित रहे। नूतन बाल समाज के सभापति पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू नें सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है की यहां महोत्सव का कार्यक्रम दस दिनों तक चलता है। साथ ही खेल कूद प्रतियोगिताओं के अलावा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होती हैं।