उत्तर प्रदेशजीवन शैली

हज़रत इमाम अली,इमाम हसन,इमाम हुसैन,सरकार गौस पाक के 150 से ज़्यादा तबर्रुकात की आगरा के लोगों ने की ज़ियारत देखिए विडियो

आगरा। बारह रबी उल अव्वल के मौके पर तबरूकात ए बैतूल नूर की जानिब से नूरी मस्जिद आगरा कैंट पर पैगंबर मुहम्मद साहब से जुड़ी वस्तुओ को आवाम को दिखाया गया। इन वस्तुओ में मुहम्मद साहब के कब्र की मिट्टी , उनकी जुल्फ मुबारक आदि शामिल थीं।कुल 150 से ज़्यादा तबर्रुकात की ज़ियारत नूरी मस्जिद आगरा कैन्ट पर कराई गई। जिसमें रसूलल्लाह मौला अली,मौला हुसैन,मौला हसन,सरकार गौस पाक शामिल हैं।

इस बारे में और जानकारी देते हुए खादिम ए तबरुकत ए बैतुन नूर असीर ए सूफी सुल्तान मिया हाफ़िज़ अमान रज़ा क़ादरी इलाहाबाद (यूपी) ने बताया कि हम तवरूकात की जियारत देश भर में कराते हैं। लोगों के बुलाने पर हम अलग अलग जगहों पर तवरूकात की जियारत कराई जाती है। आज आगरा कैंट नूरी मस्जिद में नमाज़ ए जुमा के बाद करवाई गई। इसके अलावा आज रात बाद नमाज़ ए इशा और लोहामंडी मस्जिद बहरे शाह में जियारत करवाई जायेगी।

विडियो

इस मौके पर इमाम मस्जिद नूरी कैंट और टीटीएस के जिला आगरा अध्यक्ष कारी मसरूर रज़ा कादरी ने बताया कि मस्जिद अहाते में मर्द और औरतों की जियारत का माकूल इंतजाम किया गया था। जहां आकर जुमे की नमाज़ के बाद लोगों ने जियारत कर सवाब हासिल किया। हमारी कोशिश है कि आगे से शहर आगरा में  अलग अलग जगहों पर जियारत का प्रोग्राम रखा जायेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जियारत कर सकें। आज रात को लोहामंडी बहरे शाह की मस्जिद में जियारत करवाई जायेगी। जो लोग आगरा कैंट नहीं आ सके वो लोहामंडी जाकर ज़ियारत कर सकते हैं।