उत्तर प्रदेशजीवन शैली

आगरा कैंट-बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी 16 सितंबर को होगा उद्घाटन जानिए पूरा कार्यक्रम करिए क्लिक

आगरा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु नई गाड़ी 20175/20176 आगरा कैंट-बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस (6 दिन, शुक्रवार को छोड़कर) का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी की उद्घाटन विशेष गाड़ी का संचालन गाड़ी सं. 02176 आगरा कैंट-बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस के रूप में निम्न विवरण के अनुसार होगा गाड़ी सं. 02176 आगरा कैंट-बनारस वन्दे भारत उद्घाटन विशेष  आगरा कैंट से 02176 दिनांक 16.09.2024 (सोमवार) गाड़ी संरचना 08 कोच हैं।

ये है समय एवं ठहराव-
02176 आगरा कैंट-बनारस वन्दे भारत उद्घाटन विशेष
स्टेशन संभावित समय
आगरा कैंट प्रस्थान 16:15
टूंडला जं. 17:05-17:10
इटावा जं. 18:05-18:15
कानपुर सेन्ट्रल 19:50-19:55
बनारस आगमन 23:55

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी सं. 20175/20176 आगरा कैंट-बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस (6 दिन, शुक्रवार को छोड़कर) की नियमित समयसारिणी बाद में सूचित की जाएगी।