उत्तर प्रदेशजीवन शैली

आगरा में ‘उल्लास’ अधिकारी क्लब में ऑल इंडिया ऑन-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

आगरा। महिला कल्याण संगठन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा में ‘उल्लास’ अधिकारी क्लब में ऑल इंडिया ऑन-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रितु अग्रवाल , सचिव  अदिति मित्तल तथा महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याओ द्वारा किया गया निबंध प्रतियोगिता का आयोजन अराजपत्रित रेलकर्मियों के बच्चों के मध्य किया गया जिनको तीन अलग-अलग समूहों ग्रुप-I (6 से 9 वर्ष आयु), ग्रुप-II (9 से 12 वर्ष) तथा ग्रुप-III (12 से 15 वर्ष) में विभाजित करके प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं के मध्य लेखन क्षमता का विकास करना है। इस प्रतियोगिता को आयोजित करते समय प्रतियोगिता की गोपिनियता का विशेष ध्यान रखा गया इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री हर्ष कुमार कर्मचारी हित निरीक्षक तथा श्री मुकेश कुमार मुख्य कर्मचारी हित निरीक्षक ने अपना योगदान दिया।