अन्य

रामायण की चौपाईयों से गूंज रहा राजा दशरथ का दशरथ महल

अयोध्या की तरह सज रहा राजा दशरथ का निवास, आज से प्रारम्भ हुआ अखण्ड रामायण का पाठ, कल दोपहर में रामायण विश्राम के बाद होगा हवन

आगरा। राजा दशरथ के महल में ढोलक और मंजीरे की संगीतमय धुन पर रामायण की चौपाईयां गूंज रहीं हैं। साथ में चल रही हैं सियाराम के विवाह की तैयारियां। राजा जनक बने संतोष शर्मा का निवास अयोध्या धाम की तरह सजया जा रहा है। आज प्रातः विधि विधान के साथ पूजन कर अखण्ड रामायण का पाठ शुरु हुआ, जिसमें राजा दशरथ के परिवारीजनों संग रिश्तेदार व शहरवासी श्रद्धा भाव के साथ रामायण का पाठ कर रहे हैं।


प्रातः पंडित जितेन्द्र पाराशर व सुनील शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारम के साथ संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा से पूजन कराया। प्रातः से ही दशरथ महल में रामायण की चौपाईयों गुंजायमान हो गईं। कल दोपहर को अखण्ड रामायण के पाठ के विश्राम के बाद हवन का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संज शर्मा, राजकुमार, ममता शर्मा, ललिता, युक्ति शर्मा, सुरेश उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, विवेक, मनीष आदि उपस्थित थे।