उत्तर प्रदेशजीवन शैली

नगर निगम की पहल की गति धीमी बप्पा का विसर्जन परंपरागत तरीके से जारी घाट पर बना मोबाइल कुंड और अर्पण कलश का लोगों ने नकारा

आगरा। आज गणेश विसर्जन किया जा रहा है कल भी आगरा के अलग अलग घाटों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है। नगर निगम द्वारा मूर्ति विसर्जन और पूजा सामग्री के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। लेकिन नगर निगम की इस व्यवस्था की नज़र अंदाज़ करते हुए। लोगों ने यमुना किनारे पर खोदे गए गड्ढों में ही अपने बप्पा का विसर्जन करना शुद्ध माना सुबह से विसर्जन करने का सिलसिला जारी है। नगर निगम द्वारा विसर्जन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

जो लोगों को दिशा दिखा रहे हैं। लेकिन लोग उन्हें किनारे करते हुए अपनी इच्छा अनुसार मूर्ति विसर्जन कर रहे हैं। ऐसा ही मामला हाथी घाट पर देखा गया। जहां एक दंपती बप्पा का विसर्जन के लिए वहां पहुंचे सबसे पहले उन्होंने नगर निगम के मोबाइल विसर्जन टब को नज़र अंदाज़ किया और आगे बड़े उसके बाद किनारे पर खुदे हुए गड्डों को भी पार करते हुए यमुना के किनारे पर पहुंचे। जहां तैनात नगर निगम की कर्मचारी ने उन्हें समझकर किनारे से वापस किया।