उत्तर प्रदेश

आगरा मैक्सकेन हेल्थ केयर कंपनी को मिला द मोस्ट एडमायर फार्मा कंपनी का अवार्ड

दिल्ली में आयोजित प्राइड आफ भारत 2024 में मिला सम्मान
संजय गुप्ता ने तीन वर्ष पूर्व ही स्थापित की है कपंनी, कैलाश विहार में है रजिस्टर्ड आफिस
कम मूल्य की उच्च गुणवत्ता की दवाएं बनाती है मैक्सकेन हेल्थ केयर

आगरा। ताजनगरी के ताज में एक और नगीना जुड़ गया है। दवा का सबसे बड़ा बाजार बनते जा रहे आगरा की दवा कपंनी मैक्सकेन हेल्थ केयर को दिल्ली में फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर के हाथाें सम्मानित किया गया।
आइटीसी वेलकम होटल, द्वारिका, दिल्ली में आयोजित प्राइड आफ भारत 2024 सम्मान समारोह में आगरा की दवा कपंनी मैक्सकेन हेल्थ केयर प्राइवेट लि. द मोस्ट एडमायर फार्मा कपंनी आफ द इयर के सम्मान से सम्मानित किया गया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुमार गुप्ता निवासी दयालबाग आगरा ने ये सम्मान प्राप्त किया। संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेड एंड मीडिया द्वारा आयोजित किया गया था।
दिल्ली की कंपनी का रजिस्टर्ड आफिस कैलाश विहार, आगरा में है। कंपनी में उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं बनती हैं। तीन वर्ष पूर्व स्थापित की गयी कंपनी तेजी से देश भर में अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है।