उत्तर प्रदेशजीवन शैली

जटपुरा-खातीपाड़ा की प्राचीन दशहरा शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी नियुक्त 12 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

लोहामंडी महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति के गठित की गई बैठक,

आगरा। जटपुरा-खातीपाड़ा स्थित श्रीरामचंद्र महाराज के प्राचीन मंदिर से लगभग 400 वर्ष से निकलने वाली शोभायात्रा 12 क्टूबर को धूमधाम से निकलेगी। इसके लिए लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष विनय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष तरुण सिंह को चुना गया।
बैठक का शुभारम्भ सियाराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। चुनाव अधिकारी रामदास कटारा व विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुए।

सर्वम्मति से अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष के साथ महामंत्री राजपाल यादव, शोभायात्रा संयोजक हेमन्त प्रजापति, कोषाध्यक्ष अमित बंसल, को चुना गया। बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र खंडेलवाल ने की। महेन्द्र खंडेलवाल व राहुल चतुर्वेदी को संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र की कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

वहीं महिला संयोजक क्षमा जैन सक्सेना को नियुक्त किया गया। विनय अग्रवाल ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि दशहरा शोभायात्रा मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। लाइट व सीवर की समस्या का जल्दी निदान किया जाए। शोभायात्रा को कुछ अलग व भव्यता के साथ निकाला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से टीटू पंडित पार्षद विक्रांत कुशवाह, कुमार गुरु कपूर, प्रवीन अग्रवाल, अंजुल गुप्ता, मयंक जैन, हर्ष यादव, शिवम मिश्रा, संतोष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।