उत्तर प्रदेश

मण्डलयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

आगरा , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन कमिश्नरी में कमिश्नर को सौंपा। प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा ने कहा की प्रदेश मे कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश मे चारो तरफ जंगल राज है आए दिन चोरी,डकैती, लूटपाट, अपहरण, महिला उत्पीड़न की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री केवल कोरी बयान बाज़ी मे व्यस्त हैं। जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा व शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा की अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात पर मोहर लगा दी की बुलडोज़र न्याय का प्रतीक नहीं हो सकता बुलडोज़र अन्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा की बुलडोज़र संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा की बुलडोज़र कार्रवाई कर सिर्फ विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा की भाजपा ने अपने नेताओं को नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए लाइसेंस दे दिया है। जो भविष्य के लिए नुकसानदायक साबित होगा।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, संदीप तिवारी, हेमंत चाहर, भगवान सिंह वर्मा, नरेश पाल सिंह, राजीव गुप्ता, सचिन ऋषि, एच एल कुशवाहा, बाबू सिंह राजावत आदि शामिल थे