उत्तर प्रदेशजीवन शैली

दशरथ महल में चल रहीं श्रीराम जन्म की तैयारियां

पूरे बाग फरजाना में उत्साह का माहौल, उपहारों के पैकेट बनाए जा रहे, हर रोज संध्या काल में क्षेत्र की सखियां रानी कौशल्या के साथ कर रही राम जन्म की तैयारियां

आगरा। राजा दशरथ के आवास पर उत्साह का माहौल है। राम जन्म से लेकर राम बारात की तैयारियों में रानी कौशल्या (ललिता शर्मा) के साथ न सिर्फ परिवारीजन बल्कि क्षेत्रीय लोग भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। 23 सितम्बर को राम जन्म की तैयारियों को लेकर काफी उत्साह है। उपहार स्वरूप खेल खिलौनों और मेवाओं के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। बाग फरजाना स्थित राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के आवास पर आज क्षेत्रिये सखियों का डेरा लगा था। रामायण की भक्तिमय चौपाईयों की बीच हर कोई श्रीराम जन्म की तैयारियों में भागीदार बनने का सौभाग्य प्राप्त करने को ललायित है।

रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा ने बताया कि हर रोज शाम 4-6 बजे क्षेत्रीय सखियां मिलकर तैयारों में लगी हैं। बहुत काम है। श्रीराम जन्म के बाद साराम के विवाह की तैयारियां करनी हैं। अनुराधा शर्मा ने कहा कि 20 दिन से हम तैयारियों में लगे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें श्रीराम काज का अवसर मिला है। रुचि अग्रवाल ने कहा कि पूरी कालोनी में उत्साह है। सबसे पहले हमने पूरी कालोनी में पीले चावल बांटे। बाग फरजाना के घर-घर में उत्साह और उमंग है। रजनी शर्मा, युक्ति शर्मा, ममता शर्मा, अनुराधा स्नेहा गुप्ता, पूजा भार्गव, गरिमा जैन, सीमा सिंघल, मेधा अग्रवाल, अंजू अरोरा, मोनिका अग्रवाल, कनिष्का शर्मा आदि उपस्थित थीं।