उत्तर प्रदेशजीवन शैली

डीएम नगेन्द्र अधिकारियों को “हौंका” जल जीवन मिशन में तय की डेड लाईन


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। डीएम नगेन्द्र अधिकारियों की लापरवाही पर खफा हैं। उन्होंने डेड लाईन 30 सितंबर तय कर दी है।
जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने यह चेतावनी समीक्षा बैठक में दी। जल जीवन मिशन को निशाने पर लिया।अधिकारियों से सवाल जवाब किए और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा, गांवों में पानी का कनेक्शन देने में खोदी गई सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत 30 सितंबर तक न होने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जायेगी।


जल जीवन मिशन के अधिकारियों और अभियंताओं को बुंदेली शब्दावली में “होंका”। खोदी गई सड़कों की 30 सितंबर तक मरम्मत सुनिश्चित कराएं। अन्यथा कार्यवाही होगी। सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को गांवों में जलापूर्ति की चेकिंग के निर्देश दिए। जल निगम से ब्लाकों की सूची तलब कर अवशेष कार्यों में तेजी बरतने पर जोर दिया। कहा, मैनपावर बढ़ाया जाए। गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।