उत्तर प्रदेश

खबर का असर : पंचायत अध्यक्ष सुनील की चिठ्ठी से प्रशानिक मशीनरी में आई हरकत


संवाद।।विनोद मिश्रा
बांदा। खबर का असर हुआ है। स्कूलों में सफाई व्यवस्था में ढिलाई पर जिला पंचायत अध्यक्ष नें डीएम को स्मरण पत्र लिखा तो प्रशानिक मशीनरी हरकत में आ गई। सफाई कर्मियों के वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
आपको बता दें की जिला पंचायत अध्यक्ष की स्कूलों के शौचालयों ग्रामीण एवं शहरी में सफाई व्यवस्था ढेर थी। पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें स्कूलों का निरीक्षण किया तो दंग रह गये। डीएम को पत्र लिखा।
इस खबर को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर प्रशासन हरकत में आया।
इसी संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी नें सभी सहायक पंचायत विकास अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया है। स्कूलों में सफाई के सख्त निर्देश दिये हैं।
कहा गया है की सफाई के दौरान की वीडियो ग्राफी कराकर नियमित भेजी जाये। अन्यथा की स्थिति में शिकायत मिलने पर वेतन रोकने की कार्यवाई की जायेगी।