उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें बताया:केन नदी में बनेंगे दो बैराज:अधिकारियों से की समीक्षा


संवाद। विनोद मिश्रा
बांदा।जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति कीअधिकारियों के साथ समीक्षा की। बांदा में केन नदी पर बनने वाले बैराजों की नक्शे में स्थिति परखी।
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। निर्देश दिये की मानक के अनुरूप गुणवत्ता होनी चाहिये। चेतावनी दी की वह स्थलीय निरीक्षण शीघ्र करेंगे।
जल शक्ति मंत्री रामकेश नें समीक्षा के बाद विशेष भेंट में बताया की प्रदेश में 21 किमी के लिंक चैनल का निर्माण होना है, जिसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। वर्तमान में केन नहर प्रणाली से बांदा में 87 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित है। इसे बढ़ाकर बांदा में ही करीब दो लाख हेक्टेयर करने की तैयारी है।
मंत्री रामकेश नें बताया की योगी सरकार केन-बेतवा लिंक परियोजना को मूर्त रूप देने में जुट गई है। इस परियोजना से करीब ढाई लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचित किया जा सकेगा। इसमें महोबा, झांसी और ललितपुर में हजारों हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित की जा सकेगी।
इसके अलावा बांदा में करीब दो लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित होने से किसान खुशहाल होंगे। परियोजना के तहत बांदा और पैलानी में केन नदी पर दो नए बैराज बन रहे हैं। इससे सिंचाई क्षमता में ऐतिहासिक वृध्दि होगी।