उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश हो गये लक्ष्य के पार :गांवों और शहरों में बहुत दिख रहा रुझान


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी का पार्टी सदस्यता अभियान निर्धारित लक्ष्य को पार कर ऐतिहासिक रिकार्ड की ओर रेसिंग कर रहा है। सदस्यता अभियान के लिये गांव पहुंचने पर स्वागत की होड़ लग जाती है। शनिवार को जमुनी पुरवा में स्वागत स्नेह का अनुपम नजारा था। सदर विधान सभा में अब तक सदस्य संख्या आठ हजार पार कर चुकी है। इसी क्रम में शनिवार को सामूहिक एकत्रीकरण सदस्यता अभियान की अलख जगाई गई। कई गांवों में इस अलख का आकर्षण एवं भाजपा की सदस्यता के प्रति जनमानस में दिख रहा है। दलितऔर बैकवर्ड समुदाय के सदस्यों की संख्या में अत्यधिक बढ़ोत्तरी हो रही है। सवर्ण वर्ग तो सदस्यता में अपना रुतबा कायम ही किये हुये है,जो लक्ष्य पार कर रिकार्ड की रेस में है।


विधायक प्रकाश नें अपनी विधानसभा अन्तर्गत डिंगवाही,जमुनी पुरवा,बड़ोखर ग्राम पंचायत में भाजपा संगठन महापर्व- सदस्यता अभियान के तहत आयोजित ‘सामूहिक एकत्रीकरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। भाजपा की जन कल्याणकारी नीति और रीति का सारगर्भित मंत्र फूंका। इसके साथ ही गरीब कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया।
इस अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्ड कॉल या नमो ऐप के माध्यम से भाजपा परिवार का सदस्य बनकर राष्ट्र उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेनें की अपील की।