उत्तर प्रदेश

नशा मुक्ति अभियान दल का ताजमहल के पश्चिमी गेट पर ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा स्वागत


आगरा .प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के नशा उन्मूलन अभियान दल के सदस्यों का ताजमहल के पश्चिमी गेट पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देकर ताजमहल में प्रवेश कराया। दल के सदस्यों द्वारा ताजमहल का सुरक्षित और सुखद वातावरण में भ्रमण किया गया। सभी ने पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और ग्रुप फोटो खिंचवाए।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,आरक्षी इंद्रजीत सिंह,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।