उत्तर प्रदेशजीवन शैली

पर्यटकों की सुरक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण का अभियान चला रही ताज सुरक्षा पुलिस

आगरा।ताजमहल पर आने वाली महिलाओ व छात्राओं के लिए थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक तक सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” की थीम पर ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा ताजमहल पर आने वाली महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

  सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 1098, 1930 इत्यादि के बारे में भी उन्हें जानकारी दी जा रही है थाना ताज सुरक्षा पुलिस की यह सराहनीय पहल लगातार महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई जा रही है जिससे यहां आने वाली महिलाएं और छात्राएं लाभान्वित हो रही हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह महिला उप निरीक्षक भावना त्यागी महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी आरक्षी इंद्रजीत सिंह सम्मिलित हैं।