उत्तर प्रदेशजीवन शैली

भजन संध्या में बिखरे श्रीहरि की भक्ति के रंग


आगरा। मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे…, हनुमत डटे रहना आंगन में, जब तक कथा राम की होए… जैसे भजनों से आज दशरथ महल गूंज रहा था। ढोलक की थाप और मंजीरों की झंकार पर कभी राधा रानी को कभी श्रीहरि का महिमा के स्वर बिखरे तो अयोध्या की सखियों के नृत्य ने अपने भक्तिभाव से माहौल को और भी आनन्दित कर दिया। रानी कौशल्या स्वरूप ललिता शर्मा खुशी से गदगद थीं। मानों उनका घर सच में अयोध्या धाम बन गया।

विध्नविनाशक श्रीगमेश की वंदना से प्रारम्भ हुई भजन संध्या में महिलाओं ने उत्साह व मंग के साथ भाग लिया और रानी कौशल्या संग खूब नृत्य भी किया। वत्सला प्रभाव, शीला, श्रुति सिन्हा, रजनी शर्मा, युक्ति शर्मा, ममता शर्मा, अनुराधा स्नेहा गुप्ता, पूजा भार्गव, गरिमा जैन, सीमा सिंघल, मेधा अग्रवाल, अंजू अरोरा, मोनिका अग्रवाल, कनिष्का शर्मा शशि गुप्ता, अदिति कात्यान, विनीता जादौन, अनीता राघव आदि उपस्थित थीं।