उत्तर प्रदेशजीवन शैली

आगरा छावनी-बनारस नई वंदे भारत सुपरफ़ास्ट रेल सेवा का आज से हुई शुरू जानिए किराया और पूरा शेड्यूल

आगरा। यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से आगरा छावनी-बनारस नई वंदे भारत सुपरफ़ास्ट रेल सेवा का शुभारंभ हुआ, आगरा मंडल की यह चौथी वंदे भारत है। इससे पहले निजामुद्दीन–रानी कमलापति और निजामुदीन – खजुराहो व आगरा-उदयपुर का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 20175/20176 सप्ताह में 06 दिन (शुक्रवार छोड़कर) की नियमित सेवा आज दिनांक 23.09.2024 से संचालित किया गया।


आगरा कैंट- बनारस वंदे भारत में पहले दिन आगरा से 211 यात्रियों की बोर्डिंग हुई जिसमे एसी चेयरकार में 200 यात्री व एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 11 यात्रियों की बोर्डिंग थी। आगरा छावनी-बनारस वंदे भारत का किराया सूची जिसमे आगरा कैंट से टूंडला तक एसी चेयरकार का 380 रु. , एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 705 रु., इटावा तक एसी चेयरकार का 485 रु., एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 930 रु., कानपुर तक एसी चेयरकार का 845 रु., एग्जीक्यूटिव श्रेणी 1575 रु., प्रयागराज तक एसी चेयरकार का 1150 रु..एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 2185 रु, बनारस तक एसी चेयरकार का 1570 रु. व एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 2850 रु. किराया है।

गाड़ी का समय एवं ठहराव
वन्दे भारत ट्रेन का ठहराव निम्न प्रकार है –
गाड़ी संख्या 20175
बनारस -आगरा छावनी स्टेशन गाड़ी संख्या 20176
आगरा छावनी- बनारस
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 15.20 बनारस 13.00 —
16.50 16.55 प्रयागराज जं. 11.25 11.30
18.57 19.02 कानपुर सेंट्रल 09.15 09.20
20.17 20.19 इटावा जं. 07.40 07.42
21.32 21.34 टूंडला जं. 06.48 06.50
22.20 — आगरा छावनी — 06.00