राजनीतिराज्य

कांग्रेस नें अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग का किया समर्थन:संसद में गूंजेगा यह मामला


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा।जिला कांग्रेस पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग का समर्थन किया है। पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर संसद में यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया जायेगा।पृथक राज्य बुंदेलखंड निर्माण समिति के संयोजक रमेश चंद्र दुबे एडवोकेट सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे से मिले। वार्ता किया की बुंदेलखंड राज्य बनने से ही चतुर्मुखी विकास संभव है। जिसमें राजनीतिक पार्टियों का भी सहयोग आवश्यक है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा इस लड़ाई में पार्टी की ओर से समर्थन पत्र दिया गया।भरोसा दिया कि कांग्रेस आपके साथ है। हम प्रस्ताव पास कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भेजेंगे। जिससे बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग संसद में उठाई जाए।