उत्तर प्रदेश

इटली के पर्यटकों ने आगरा पुलिस की सहायता के लिए थैंक्स बोला


आगरा। इटली देश से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह का प्रभारी निरीक्षक श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा “अतिथि देवो भव” एवं “वसुधैव कुटुंबकम”की भावना के साथ आगरा पुलिस की प्राथमिकता “सेवा, सुरक्षा, संवेदना” के भाव से स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर उनकी हर संभव सहायता कर ताजमहल में एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में भ्रमण कराया आगरा पुलिस की सहायता से प्रसन्न होकर पर्यटकों ने ग्रुप फोटो खिंचवाए और अपने अनुभव भी साझा किये तथा आगरा पुलिस की सहायता के लिए थैंक्स बोला।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,आरक्षी इंद्रजीत सिंह, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।