उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा प्रदेश मंत्री अनूप नें बताया:प्रदेश में अब तक बन एक करोड़ 17 लाख सदस्य


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। भाजपा सदस्यता अभियान का ग्राफ यूपी में एक करोड़ 17 लाख के ग्राफ पर पहुंच गया है। देश में पांच करोड़ पहुंच गई है।
यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं बुंदेलखंड कानपुर प्रभारी अनूप गुप्ता नें दी।प्रदेश महा मंत्री अनूप गुप्ता तिंदवारी में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान को जोरदारी से चलाये। हर बूथ पर दो सौ सदस्य से कम नहीं होना चाहिये। यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये अग्नि परीक्षा है।


इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अभियान के प्रति पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्तसाह भरा। प्रदेश महा मंत्री को विश्वास दिलाया की बांदा जिला निश्चित ही लक्ष्य को पार करेगा।बैठक को जिलाध्यक्ष संजय सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल,संतोष गुप्ता नें भी संबोधित किया।विधानसभा के पैलानी, जसपुरा, तिंदवारी तथा बड़ोखर मंडलों के शक्तिकेंद्रों सह बूथों में अभी तक बनाए गए सदस्यों की संख्या जानी।


बैठक में एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, चेयरमैन सुधीर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू,बांदा पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू,मीडिया प्रभारी आनंद दिवेदी आदि उपस्थित थे।