उत्तर प्रदेशजीवन शैली

राम जन्म की खुशी में दीपों से जगमगाया राजा दशरथ का आवास

राजा दशरथ के घर 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई श्रीराम जन्म की खुशियां, खूब बाजी बधाईयां, रामायण के पात्रों के नाम से सजी दीपों की श्रंखला

आगरा। हर तरफ भगवान राम के जन्म की खुशी में प्रज्ज्वलित दीपों की बिखरती उज्ज्वलता। जो वातावरण को ही नहीं मन के अन्धकार को भी श्रीहरि की भक्ति के प्रकाश से दूर कर रही थी। मन में श्रद्धा का भाग व और मुख पर श्रीराम के जयकारे। हर तरफ खुशियां और प्रकाश बिखरा था। श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर आज राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) के निवास पर कुछ ऐसा ही नजारा था।


आज बाग फरजाना क्षेत्र (राजा दशरथ के आवास पर) में रामलीला आयोजन के तहत श्रीराम जन्म की शुशी में 1001 दीप जलाकर दीपावली मनाई गई। राजा दशरथ का आवास प्रकाश और फूलों से ऐसे सजा था मानो अयोध्या नगरी। दीपों की श्रंखला में सियाराम, अयोध्या, लक्ष्मण, हनुमान और रामायण के अन्य पात्रों के नाम लिखे गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा ने सियाराम की आरती कर किया।

इससे पूर्व भजन संध्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भक्ति के खूब रस बिखेरे और नृत्य भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरिनारायण चतुर्वेदी, प्रखर शर्मा, युक्ति शर्मा, नितिन अग्रवाल, मनीष शर्मा, सुमन शर्मा, अनुराधा शर्मा, अनुज अरोरा, गरिमा जैन, स्नेहलता गुप्ता, पूजा भार्गव, सीमा सिंघल, कामना उपाध्याय, नुपुर दीक्षित, मेगा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।