उत्तर प्रदेशजीवन शैली

राजा दशरथ के निवास पर बिखरा उत्सव भगवान राम के आगमन की खुशियों में सजा घर4

रंगोली के सतरंगी रंगों से सजा राजा दशरथ का निवास, कल होगा संगीत

राजा रशरथ के निवास पर बिखरी उत्सव की खुशियां, भगवान राम के आगमन की शुखियों में सज रहा घर, कहीं रंगोली तो कहीं फूलों की वंदनबार से स्वागत तैयारियां

आगरा। राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के निवास पर हर रोज भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी में नित नई तैयारियां की जा रही हैं। आज रानी कौशल्या सहित उनकी सखियों ने घर को सतरंगी रंगों की रगोली से सजाया। द्वार व वंदनबार सजाए। कल संगीत उत्सव में श्रीराम की श्रद्धा में भक्तिमय स्वर बिखरेंगे। आज राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) के निवास पर आज रंगोली के रंग बिखरे थे। सर्वप्रथम मंदिर में श्रीगणेश की रंगोली सजाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। रंगों द्वार पर रंगोली सजाई गई। जिन्हें भगवान राम के आगमन पर फूलों से सजाया जाएगा।

रंग बिरंगे फूलों, दीपमालाओं की आकृति की तरह-तरह की रंगोली सजी सजाई गई। रानी कौशल्या स्वरूप ललिता शर्मा ने कहा कि भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य मिलना बहुत हर्ष की बात है। वहीं भगवान के पग घर में पड़े इससे बड़ा भगवान का उपहार क्या हो सकता है। इसलिए उनके आगमन में हर सम्भव तैयारियां की जा रही हैं। चिन्ता है कुछ छूट न जाए या कोई कमी न रह जाए। 26 सितम्बर को दोपहर 1.30 बजे से संगीतोत्सव का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय शर्मा-रजनी शर्मा, रामकुमार शर्मा, ममता शर्मा, प्रखर, युक्ति शर्मा, कनिष्का, खुशबू, अनन्या, अभय, गौतम सेठ, विकास जैन, शोभित, सत्यवीर तोमर, नितिन अग्रवाल, हरिनारायण चतुर्वेदी, मंजीत सिंह, स्नेहलता गुप्ता, विकास जैन, गरिमा जैन आदि उपस्थित थीं।