उत्तर प्रदेश

स्कूली छात्र छात्राओं के समूह ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग से खुश नजर आए

आगरा। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों से स्कूली छात्र-छात्राओं ने ताजमहल देखने हेतु आगमन किया। “अतिथि देवो भव” एवं “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पर प्रभारी निरीक्षक श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में कार्य कर रही थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा फ्रेंडली वार्तालाप कर सभी छात्र-छात्राओं को ताजमहल से संबंधित आवश्यक जानकारियां देकर ताजमहल में प्रवेश कराया गया। ताज सुरक्षा पुलिस के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने ताजमहल का भ्रमण सुरक्षित एवं सुखद वातावरण में किया और ताज सुरक्षा पुलिस की सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,आरक्षी इंद्रजीत सिंह,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।