उत्तर प्रदेशजीवन शैली

आज निकलेगी राम बरात कितनी होंगे झाकियां शामिल क्या रहेगा रूट  डायवर्जन जानने के लिए क्लिक करें

आगरा। ऐतिहासिक रामबारात की झांकियां आज दोपहर दो बजे से शुरू हो जाएंगी। कुल 121 झांकियां और 110 फुट की तिरंगा यात्रा शामिल है। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। राम लीला कमेटी से मिली जानकारी से आगरा की ऐतिहासिक रामबारात शनिवार आज 28 सितंबर को निकलेगी। श्री रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल का कहना है कि दोपहर दो बजे से रामबारात के तहत झांकी निकलना शुरू हो जाएगी।


शाम को पांच बजे स्वरूपों की आरती वहीं श्री मनकामेश्वर मंदिर स्थित बारहदरी पर चार से पांच बजे तक स्वरूपों की आरती की जाएगी और स्वरूप की झांकी निकलेगी। रामबरात के साथ 15 रोड शो और दो अखाड़ेबीरामबारात में 121 झांकियां, 110 फीट की तिरंगा यात्रा के साथ ही 15 रोड शो और दो अखाड़े करतब दिखाएंगे।
श्री राम बारात शोभायात्रा यातायात डायवर्जन

गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आगरा महानगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की वरयात्रा/श्रीराम बारात शोभायात्रा आयोजन के शुभ अवसर पर दिनांक 28.09.2024 को सांय 14.00 बजे से दिनांक 29.09.2024 को कार्यक्रम की समाप्ति तक आम जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आगरा महानगर में बाह्य यातायात व्यवस्था एवं आन्तरिक यातायात व्यवस्था में निम्नवत परिवर्तन किया जाता है:-

बाह्य डायवर्जन/यातायात व्यवस्था

दिनांक 28.09.2024 को रात्रि 23.00 बजे से आगरा महानगर में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी। उपरोक्त अवधि के लिये समस्त प्रकार के नो-एन्ट्री पास/ अनुमति पत्र निरस्त किये जाते हैं।

एन.एच.19 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से यथावत चलता रहेगा।

एन.एच. 19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। महानगर आगरा के सभी एन्ट्री प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर डायवर्जन किया जायेगा। ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।ग्वालियर मार्ग से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन ग्राम बाद (ककुआ मोड़) से दक्षिणी बाईपास होकर रैपुरा जाट से एन.एच-19 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

जीवनीमण्डी चौराहा से बेलनगंज चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को बेलनगंज चौराहा से डायवर्ट किया जायेगा।  बेलनगंज चौराहा से कचहरी घाट व घटिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खाँ चौराहा तक का पूरा मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिये बन्द रहेगा। फ्रीगंज वाले मार्ग को धूलियागंज चौराहा पर बैरीकेड लगाकर व्यवस्थित किया जायेगा।पाय चौकी वाले मार्ग को धूलियागंज चौकी पर बैरीकेड किया जायेगा।

    घटिया आजम खाँ चौराहा से कोई भी वाहन फुलट्टी की ओर नहीं जायेगा। फुलट्टी तिराहा, तिलक तिराहा, फव्वारा व कश्मीरी बाजार तिराहा पर बैरीकेड कर यातायात को रोका जायेगा। गुदड़ी मंसूर खां से बेलनगंज एवं घटिया की तरफ कोई वाहन नहीं जायेगा।सेठ गली को हनुमान मंदिर तिराहे पर बैरीकेड किया जायेगा। श्रीराम बारात शोभायात्रा मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।  दिनांक 29.09.2024 को प्रातः शोभायात्रा के स्वरूपों के श्री मनः कामेश्वर मन्दिर से कोठी मीना बाजार स्थित जनकपुरी जाने के समय श्री मनः कामेश्वर मन्दिर सुभाष बाजार, सदर भट्टी, सुभाष पार्क, पचकुँइया होकर अग्रसेन भवन लोहामण्डी रोड तक के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।