उत्तर प्रदेशखेल

रंगोली और मौखिक क्विज़ प्रतियोगिता में किस कॉलेज को मिला प्रथम स्थान और किसे मिला दूसरा और तीसरे स्थान पर रहा कौन जानिए

आगरा। जेपी सभागार में लोक नृत्य (एकल और समूह) रंगोली और मौखिक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोक नृत्य एकल प्रतियोगिता में प्रथम रहीं आरबीएस कॉलेज की उजाला चौधरी, आगरा कॉलेज की यशी तिवारी दूसरा स्थान और तीसरे स्थान बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय से महक शर्मा।


लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज के आयुष, हिमांशु, अंशुल, मीनाक्षी, अंशुल धाकरे, यशी, सानिया, अदिति और सुहानी पहले, दूसरे स्थान पर सेंट जॉन्स कॉलेज की लाईबा नाज़, मनु, मयूरी, रिया और सिद्धि, और तीसरे स्थान पर ललित कला स्थान से तेजपाल, तृप्ति, आराध्या, निशा, रीहांतिका निधि, दिव्या, शिवी।
रंगोली प्रतियोगिता में ललित कला संस्थान की प्रीती दिवाकर प्रथम, दूसरे स्थान पर सेंट जॉन्स कॉलेज की परी गोयल और डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से शिवम तीसरे स्थान पर।


क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रहीं सेंट जॉन्स कॉलेज की सिमरन चौधरी, दूसरे स्थान पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के सोनू वर्मा और आरबीएस कॉलेज की अंजली वर्मा को तीसरा स्थान।
सेठ पदमचंद जैन संस्थान में अंग्रेज़ी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स कॉलेज की हिबा जाफरी और सोनी चौधरी प्रथम, फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स के निखिल उपाध्याय और सक्षम सिंह द्वितीय और तीसरे स्थान पर पाखी कक्कड़ और अर्पिता शर्मा ललित कला संस्थान से।


स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंसेज में इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की खुशी जैन प्रथम ललित कला संस्थान से शिव कुमार दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर आरबीएस कॉलेज के निहारिका वशिष्ठ।

ये रहा स्थान
1st सेंट जॉन्स कॉलेज
2nd आगरा कॉलेज
3rd आरबीएस आगरा