उत्तर प्रदेशजीवन शैली

श्री राम बरात के स्वागत में हुई पुष्य वर्षा आरती के बाद महाराजा अग्रसेन भवन पहुंची बरात


आगरा। श्रीराम बारात का भव्य स्वागत के साथ स्वरूपों की आरती आज सुबह पंचकुईया स्थित ताज मोटर्स पर श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेन्द्र जादौन के निवास की गई। जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। राम बरात का पुष्प वर्षा कर भक्तों ने ज़ोरदार स्वागत किया। इसके उपरान्त श्रीराम की बारात जनक आवास लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर पहुंचीं जहां बारात की अगवानी का कार्यक्रम किया गया। उसके बार आज दोपहर 12 बजे श्रीकृष्ण गौशाला शाहगंज में तुलसी-सालिगराम का विवाह सम्पन्न होगा।