उत्तर प्रदेशजीवन शैली

ताज सुरक्षा पुलिस की मैत्री वार्तालाप एवं सहायता से नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चे बहुत खुश नजर आए

आगरा। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” तथा “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में कार्य कर रही थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम की कार्यशैली देखते ही बनती है उनके द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर आने वाले सभी सैलानियों को हर संभव आवश्यक सहायता कर ताजमहल से संबंधित जानकारियां देकर एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया जा रहा है।

आज राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से नन्हे मुन्ने बच्चों ने ताजमहल देखने के लिए पश्चिमी गेट पर आगमन किया जहां सभी बच्चों एवं उनके शिक्षक गणों का स्वागत करते हुए क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह द्वारा उनकी हर संभव सहायता कर ताजमहल का भ्रमण एक सुखद वातावरण में कराया गया आगरा पुलिस के मैत्री वार्तालाप एवं सहायता से सभी स्कूली बच्चे बहुत खुश नजर आए उन्होंने ताजमहल भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और पुलिस के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए विभिन्न स्कूलों के अध्यापक गणों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,आरक्षी इंद्रजीत सिंह,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।