उत्तर प्रदेश

सर्बिया देश की महिला पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस की सहायता के लिए थैंक्स बोला

आगरा। दक्षिण पूर्वी यूरोपीय देश सर्बिया की महिला पर्यटक प्रेम के प्रतीक विश्व की सबसे सुंदर ऐतिहासिक इमारत ताजमहल को देखने आज आगरा पहुंची जिनका थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल का भ्रमण एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में कराया गया। ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग से महिला पर्यटक बहुत प्रभावित हुई उन्होंने आगरा पुलिस की सराहना करते हुए उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए और अपने अनुभव भी साझा किये।

आपको बता दें कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सहायता के लिए सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद द्वारा “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” चलाया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि ताज महल पर आने वाले पर्यटकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े तथा सभी पर्यटक ताज महल का भ्रमण एक अच्छे वातावरण में कर सकें इसके लिए थाना ताज सुरक्षा पुलिस को ताजमहल के पश्चिमी गेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर क्विक रिस्पांस टीमें नियुक्त की गई है जो यहां आने वाले पर्यटकों की हर संभव सहायता करके उन्हें ताजमहल के भ्रमण के लिए सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं जिनकी सभी पर्यटकों द्वारा सराहना की जाती है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,महिला मुख्य आरक्षी मरजीना,आरक्षी इंद्रजीत सिंह सम्मिलित हैं।