उत्तर प्रदेशजीवन शैली

आमंत्रण यात्रा निकाल कर दिया महाराजा अग्रसेन जयन्ती की शोभायात्रा का न्यौता

आगरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती की शोभायात्रा के लिए आमंत्रण यात्रा निकालकर सभी क्षेत्रीय निवासियों को 4 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही आमंत्रित किया। आमंत्रण यात्रा का शुभारमम्भ समाजसेवी विनोद अग्रवाल व अनिल अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। आमंत्रण यात्रा यमुना ब्रिज स्थित आजाद मंदिर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए टेढ़ी बगिया पहुंची।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जूही, नेहा, कोमल, रूबी, श्रद्धा, नीलम, लवी, रानी सुनीता, पूजा, श्रद्धा, निहारिका, नमिता पुष्पा पायल, कृष्णा, शैपाली, सीमा, मंजू, गुंजन, प्रियंका आदि उपस्थित थीं।