उत्तर प्रदेशजीवन शैली

स्कूली छात्र ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग और सहायता से खुश नजर आए


आगरा। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर एवं शाहजहांपुर से स्कूली छात्र-छात्राओं ने आगमन किया सभी को प्रभारी निरीक्षक श्री तिलकराम भाटी के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा सेवा सुरक्षा एवं संवेदना की भावना के साथ ताजमहल से संबंधित आवश्यक जानकारियां देते हुए फ्रेंडली वार्तालाप कर उनकी हर संभव सहायता की गई और उन्हें एक सुरक्षित व सुखद वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया गया।

थाना ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग एवं सहायता से बच्चे बहुत खुश नजर आए उन्होंने पुलिस के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए और शिक्षक गणों ने अपने अनुभव भी साझा कियेस्कूल के अध्यापक गण को आगरा पुलिस की ट्यूटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के सोशल प्लेटफार्म की लिंक भी उपलब्ध कराई गई और उनसे अनुरोध किया गया कि इस लिंक को स्कूल के सभी सम्मानित अभिभावक गणों को भेजकर फॉलो कराएं और अपने विजिट से संबंधित फोटो देखें। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह महिला मुख्य आरक्षी मरजीना आरक्षी इंद्रजीत सिंह सम्मिलित हैं।