उत्तर प्रदेशजीवन शैली

रथ पर सवार सिया को ब्याहने चले प्रभु श्रीराम धूमधाम से निकाली गई ताजगंज की प्राचीन श्रीराम बारात

आगरा। रथ पर सवार प्रभु राम के दर्शन कर भक्त अभिभूत हो रहे। जय श्री राम के उदघोष से रामबारात मार्ग गुंजायमान हो रहा। अपने आराध्य प्रभु राम की झलक देखने को भक्त आतुर दिखे। सभी रथों के आगे चल रहे बैंड धार्मिक गीतों की स्वर लहरियाँ बिखेर रहे। ताजगंज में 67 वर्ष पुरानी रामबारात निकालने परम्परा को कायम करते हुए रामबारात को शाम 6 बजे शुरू कर दिया गया। श्रीराम बारात कमेटी द्वारा आगरा के ताजगंज की प्राचीन रामबारात मंगलवार शाम को कटरा जोगीदास स्थित दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर से मंदिर के महंत पिंटू मिश्रा ने पूजन के बाद प्रारंभ हई। कमेटी के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने स्वरूपों की आरती की।

बारात में सबसे आगे ऊंट और घोड़ों पर डोल और तांसे बजाते हुए कलाकार चल रहे थे। एक के बाद एक आकर्षक झांकी भी शामिल रहीं। काली माता का अखाड़ा, खाटू श्याम जी की झांकी, नासिक का ढोल, कैला देवी की झांकी, राम दरबार आदि करीब 38 झांकियां बारात में शामिल हुईं। बारात में शामिल अखाड़ों के कलाकार अपनी कलाबाज़ी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। बारात में ऋषि विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ, राजा दशरथ आदि के स्वरूपों के बाद शत्रुघ्न, भरत और लक्ष्मण के स्वरूप चल रहे थे। हर स्वरूप के आगे बैंड मधुर धुन बिखेर रहे थे। अंत में छह घोड़ों के दिव्य रथ पर प्रभु राम के स्वरूप विराजमान रहे।

रामभक्तो ने भगवान राम की आरती और पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। रंगबिरंगी रोशनी से ताजगंज की गलियां रोशन रहीं। पांच सौ मीटर ताजगंज बाजार कमेटी ने बारात का स्वागत किया। ताजगंज थाने के सामने सिंघी समाज ने भक्तो लंगर लगाया। राम बारात कटरा जोगीदास से हनुमान पार्क, थाना ताजगंज, कसरेट बाजार, खद्दर भण्डार चौराहा, नंदा बाजार, पुरा गुम्बट, श्यामलाल मार्ग, पुरानी मंडी से फतेहाबाद रोड होते हुए बसई खुर्द में सजी जनकपुरी में जाकर बारात संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष राजू गोयल, रामबारात अध्यक्ष हरी सिंह बघेल, मयंक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, कृष्ण मुरारी सिंघल, मोहित राठौर, चेतन अरोड़ा, अश्वनी वशिष्ठ, रजत गोयल, पुनीत गोयल, सुभाष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, प्रदीप राठौर, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।