उत्तर प्रदेशराजनीति

शहर मे महान पुरुषों की प्रतिमाओं की जर्जर हालत पर जताया रोष 

आगरा, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता याकूब शेख ने शहर मे महान पुरुषों की प्रतिमाओं की जर्जर हालत पर रोष जताया है। उन्होंने कहा की शहर मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान पुरुषों की प्रतिमाएँ बहुत ही जर्जर हालत में है। प्रशासन द्वारा ना तो उनका कोई रखरखाव किया जाता है और ना ही साफ सफाई की कोई व्यवस्था है।
 माल रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा धूल फांक रही है।
 प्रतापपुर चौराहा पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की छड़ी और चश्मा गायब है।
 उन्होंने बताया की 2 अक्टूबर से 10 दिन पूर्व नगर आयुक्त को शहर कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन देकर अवगत करा दिया था। फिर भी प्रशासन द्वारा महान पुरुषों की अनदेखी की गई जो कि बड़ा ही चिंता का विषय है। उन्होंने नगर आयुक्त से शहर मे लगी महान पुरुषों की प्रतिमाओं का जल्द से जल्द सौंदर्यीकरण कराने और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के लिए स्टील की सीढ़ी बनवाने की मांग की है।