उत्तर प्रदेश

सपा नेता डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने भोजन का इलाज की व्यवस्था कर दी है

पीड़ित ग्रामीणों के लिए दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया है

संवाद।। तौफीक फारूकी

फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज के ग्राम उखरा में पीड़ितों के लिए सपा नेता डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने भोजन का इलाज की व्यवस्था कर दी है। बीते दिनों को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तथा अमृतपुर विधानसभा के प्रभारी मेजर एसडी सिंह डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष समाज सेवी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव मैं उखरा जाकर मकान ढहाये जाने से पीड़ित ग्रामीणों के हाल-चाल लिए थे। पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई थी।

पीड़ित लोगों के लिए उसी दिन से भोजन की व्यवस्था की गई। लगातार पीड़ित ग्रामीणों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उसी दिन से लगातार पीड़ित ग्रामीणों के लिए दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विकास पटेल, डॉ राजीव मोहन, डॉक्टर रितिका, डॉ स्वाति, फार्मासिस्ट चंद्रभान सिंह एंबुलेंस चालक सुमित कुमार मित्र सेन आदि लोग कैंप में मौजूद रहे।

जो बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लगातार दवाये वितरण कर रहे हैं। मुफ्त में भोजन व इलाज की सुविधा मिलने वाले पीड़ित ग्रामीण डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के गुणगान कर रहे हैं।