उत्तर प्रदेशजीवन शैली

श्रीरामलीला में आज शेषावतार लक्ष्मण ने दशानन की बहन सूर्पनखा को किया अंग-भंग

आगरा। रामलीला मैदान में आज मर्यादा पुरुषोत्तम अत्रि ऋषि का आश्रम में आना, माता अनुसुइया जी का सीताजी को उपदेश देना, विराध कर, ऋषि संरभग में मिलन, ऋषि सुतीक्षण, ऋषि के आश्रम पधारना, पंचयती, निवास करना। लंकेश की बहन सूर्पनखा द्वारा प्रभू श्रीराम व लक्ष्मण पर मोहित होना, मोहित होने के बाद दोनो भाइयों को अपनी रवासी माया से परेशान करने की लीला दिखाई जा रही है।

आज की प्रमुख लीला में सूर्पनखा द्वारा की जा रही राक्षसी माया से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम परेशान होते है. परेशान होकर प्रभु राम द्वारा अपने अनुज धाता लक्ष्मण को सूर्पनखा के नाक-कान काटने की आज्ञा देते है। भ्राता लक्ष्मण जी द्वारा अपने की आज्ञा का पालन करते हुए सुर्पनखा के नाक-कान काटने की लीला होती है।

दशानन की बहन सूर्पनखा द्वारा शेषावतार लक्ष्मण जी द्वारा अपने नाक-कान काट दिये जाने के बाद अपने भाई खर-दूषण के पास जाती है और अपने नाक कान काटे जाने की बात बताती है। बहन का घोर अपमान देख कर दोनों भाई चार और दूषण युद्ध के लिये श्री राम व लक्ष्मण को ललकारा जाता है। प्रभु श्रीराम व भ्राता लक्ष्मण का खर और दूषण से धनधौर युद्ध होता है। धनघोर युद्ध के बाद वार और दूषण दोनों भाई प्रभु श्रीराम के हाथों मारे जाते है।

आगरा की समाज सेवी संस्था अन्नपूर्णा महिला समिति द्वारा आज दिनांक 04.10. 2024 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की गयी आरती। समिति की अध्यक्ष कांता महेश्वरी, उमा बंसल, साधना महेशयरी, करूणा महेश्वरी, कीर्ति गोयल, अर्चना गर्ग, शिवानी जैन, ज्योति अग्रवाल, बबली बंसल, राधा गुप्ता, रजनी जैन राजरानी, पुष्मा जैन, काशा गुप्ता, माया कलची, मिनाक्षी कलची, इन सभी महिलाओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम म्राता लक्ष्मण व जगत जननी मा जानकी की आरती की गयी।

आज की लीला में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीय अग्रवाल, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। राहुल गौतम मीडियाप्रभारी