महाराष्ट्र

महाराष्ट्र का अहमदनगर  अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा

मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है. इस जिले का नाम अब अहिल्या नगर हो गया है. इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम पुण्य श्लोक अहिल्या देवी जिला करने की मांग को शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई. केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद अहमदनगर जिले को अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा. राजस्व मंत्री और पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने नाम परिवर्तन के इस निर्णय का स्वागत किया और खुशी जताई. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष पुण्य श्लोक अहिल्या देवी की 300वीं जयंती है और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय एक ऐतिहासिक घटना है.