उत्तर प्रदेशजीवन शैली

बांदा पुलिस की अनोखी पहल ई रिक्शा चालकों का सत्यापन शुरू


संवाद/ शरद मिश्रा

बांदा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और महिला सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस ने अनोखी पहल की शुरु की है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में शहर में ई-रिक्शा सेवाओं को सुरक्षित और संगठित बनाने के लिए ई-रिक्शा मालिकों और चालकों का सत्यापन कार्य शिविर लगाकर शुरू किया गया।
इस सत्यापन प्रक्रिया के तहत ई-रिक्शा चालकों को एक विशेष क्यू आर कोड दिया जा रहा है।जो रिक्शे पर लगाया जाएगा।


इस कोड को स्कैन करके यात्री ई-रिक्शा चालक की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए यह व्यवस्था और भी सुरक्षित होगी, क्योंकि वे इस जानकारी को अपने परिवार वालों के साथ आसानी से साझा कर सकेंगी।
शहर के जीआईसी ग्राउंड में निःशुल्क कैम्प नवरात्रि तक चलेगा।