उत्तर प्रदेशजीवन शैली

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अंजनी पुत्र से मिलन, बालि वध

आगरा। रामलीला मैदान पर आज २० नीरज चतुर्वेदी की मण्डली द्वारा श्रीरामचन्द्र जी का शब्ली को नवधा भक्ति उपदेश देने की लीला का मंचन किया गया। कक्ध रवास के कर के बाद प्रभू श्रीराम आगे बढ़ते हैं और शबरी के आश्रम में जाते हैं। श्री राम को देख माता शबरी की आखों में आंसू झलक जाते हैं। कहती है कि मैं वर्षों से आपका इन्तजार कर रही हूं प्रभू पर आज आपने सुध ली। प्रभू श्री राम को देखकर इतनी भाव विभोर हो जाती है और अपने पास रखे हुए बेरों को स्वयं चरखकर प्रभू श्री राम को खाने के लिए देती हैं। श्री राम भक्त का प्यार देख झूठे बेरों को खाते हैं। कंद मूल फल सुरस अति दिए कहुं आनि। प्रेम सहित प्रभु खाए बारंबार बखानि ।।

श्री राम द्वारा माता शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश दिया जाता है। रामलीला मैदान आगरा में चल रही लीला में भावपूर्ण दृश्य से दर्शक भाव-विभोर हो रहे हैं। प्रभू श्री राम पम्पा सरोवर की ओर प्रस्थान करते हैं जहां पवन पुत्र से उनका मिलन होता है तथा वानरराज सुग्रीव से मित्रता होती है। यानर राज सुग्रीव द्वारा अपनी व्यथा राम को बताई जाती है। रामचन्द्र जी द्वारा सुधीय को राजा होने का आर्शीवाद दिया जाता है। तभी श्री रामजी द्वारा बालि को मारने की प्रतिज्ञा ली जाती है। बालि व सुग्रीय में घनघोर युद्ध होता है। सुप्रीय को प्रभू राम द्वारा अपनी माता दी जाती है।

माल्य के पहचानने से रामचन्द्र जी द्वारा बालि को बाण मारा जाता है तथा अपने श्रीधाम भेजा जाता है। प्रभू राम व बालि में सवांद होता है। बालि की पत्नी तारा द्वारा विलाप किया जाता है। रामचन्द्र जी द्वारा तारा को उपदेश दिया जाता है। प्रभू राम की आज्ञा से लक्ष्मण जी द्वारा महाराज सुग्रीय का राज्याभिषेक किया जाता है एवं अंगद को युवराज का पर दिया जाता है। आज मर्यादा परुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती नेशनल चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स यू०पी० आगरा भारत विकास परिषद संकल्प, भारत विकात्त परिषद नवोदय, सम्पर्ण समीति दिल्ली गेट आगरा लॉयन्स क्लब आगरा महान, बाँके बिहारी सतसंग समीति आगरा, बल्केश्वर महादेव मन्दिर के महना द्वारा की गयी।

आरती में मुख्य रुप से नेशनल चैम्बर ऑपा इण्ट्रस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स मू०पी० आगरा के अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता व श्री अम्बा प्रसाद गर्ग, उपाध्यक्षा मनोज गुप्ता और कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल उपस्थित थे। साथ ही योगेश कसल और अनिल गमपति मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोतम खंडेलवाल महामंत्री राजीव अवाल तारा बन्द अजय गर्ग अजून बसंत, मुकेश जौहरी प्रवीन स्वरुप आनन्द मंगल, महेश चन्द, प्रकाश चन्द, अयूश सहित अनेक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।