उत्तर प्रदेशजीवन शैली

मेक्सिको देश की महिला पर्यटकों ने आगरा पुलिस की सहायता को सराहा

आगरा। “सेवा सुरक्षा संवेदना” एवं “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की रिस्पांस टीम के द्वारा आज मेक्सिको देश की महिलाओं का स्वागत करते हुए उनकी हर संभव सहायता कर ताजमहल का भ्रमण एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में कराया गया सभी पर्यटकों ने प्रसन्न होकर आगरा पुलिस के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए और अपने अनुभव भी साझा किये।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध सिंह, आरक्षी इंद्रजीत सिंह, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।