उत्तर प्रदेशजीवन शैली

“ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” पर्यटकों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा में मददगार

इंग्लैंड की महिला पर्यटकों के समूह की सहायता कर ताज सुरक्षा पुलिस ने कराया ताजमहल भ्रमण

आगरा। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के द्वारा ताजमहल पर देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की सुरक्षा एवं सहायता को सुनिश्चित करने के लिए “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” चलाया गया है जो ताजमहल पर आने वाले सभी पर्यटकों की हर संभव सहायता कर उन्हें एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। आज प्रातः बेला में इंग्लैंड देश की 25 महिलाओं का समूह ताजमहल के पश्चिमी गेट पर आगमन किया जिनका थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा स्वागत करते हुए उनकी हर संभव सहायता कर ताजमहल में प्रवेश दिलाकर सुरक्षित वातावरण में भ्रमण कराया गया सभी महिला पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और आगरा पुलिस के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, आरक्षी इंद्रजीत सिंह ,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।