उत्तर प्रदेशजीवन शैली

“वसुधैव कुटुंबकम” की भावना से ऑस्ट्रेलिया देश के पर्यटकों का ताज सुरक्षा पुलिस ने किया स्वागत

आगरा। सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया देश से विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटकों के समूह का थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर प्रातः बेला में स्वागत किया गया और उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देकर उनकी हर संभव सहायता कर ताजमहल का भ्रमण कराया गया। ताज सुरक्षा पुलिस की सहायता से प्रसन्न होकर ग्रुप के सदस्यों ने आगरा पुलिस के साथ फोटो खिंचवाए और अपने अनुभव भी साझा किये।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,आरक्षी इंद्रजीत सिंह सम्मिलित हैं।