उत्तर प्रदेशजीवन शैली

झारखंड से आए सैनिक स्कूल के स्काउट एंड गाइड्स छात्रों का सुरक्षा पुलिस ने स्वागत कर कराया ताज भ्रमण


आगरा।  झारखंड राज्य के सैनिक स्कूल के स्काउट गाइड छात्रों ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर आगमन किया जिनका थाना ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा स्वागत कर हर संभव जानकारियां देकर ताजमहल में भ्रमण कराया गया छात्रों ने आगरा पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग और सहायता से खुश होकर ग्रुप फोटो खिंचवाए तथा उनके ग्रुप प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए।


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह,मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध सिंह,आरक्षी इंद्रजीत सिंह महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।