उत्तर प्रदेशजीवन शैली

ईरान देश के पर्यटकों ने आगरा पुलिस के सहयोग से किया ताजमहल भ्रमण


आगरा ।सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के अंतर्गत ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।


आज ईरान देश से आए 40 पर्यटकों के समूह का थाना ताज सुरक्षा पुलिस ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित आवश्यक जानकारियां देकर ताजमहल में प्रवेश दिलाया गया सभी पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस के सहयोग से ताजमहल का भ्रमण एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में किया और आगरा पुलिस के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। भ्रमण के दौरान एक महिला पर्यटक अपनी साड़ी परिधान में कुछ परेशानी महसूस कर रही थी जिसे क्विक रिस्पांस टीम की महिला जवान लक्ष्मी देवी ने सहयोग कर सही किया ईरान के सभी पर्यटक आगरा पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग से खुश नजर आए उन्होंने आगरा पुलिस के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए और अपने अनुभव भी साझा किये।


पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध,आरक्षी इंद्रजीत सिंह,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी
सम्मिलित है।