उत्तर प्रदेशजीवन शैली

“ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” पर्यटकों के लिए वरदान साबित हो रहा है ताज सुरक्षा

आगरा।सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए चलाए जा रहा “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” वरदान साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों को ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराकर उन्हें एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रही है जिसकी पर्यटकों द्वारा प्रशंसा भी की जाती है।


आज कई राज्यों से ताजमहल देखने के लिए हजारों सैलानियों ने आगमन किया थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा उनका स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देकर ताजमहल में प्रवेश दिलाया और सुखद वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया सभी पर्यटकों ने आगरा पुलिस की सहायता के लिए धन्यवाद किया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी,एवं आरक्षी इंद्रजीत सिंह सम्मिलित हैं।