उत्तर प्रदेशराजनीति

विजय दशमी पर शिव सैनिकों ने शस्त्र पूजन कर लिया हिन्दूत्व की रक्षा का संकल्प

आगरा। दशहरे के पावन पर्व पर शिव सैनिकों द्वारा पार्टी मुख्यालय को भगवा मय सजाया गया था। पार्टी मुख्यालय पर जिला प्रमुख वीनू लवानियाँ ने शस्त्रों को तिलक लगा रक्षा सूत्र बांध, पुष्प अर्पित कर, पूजन किया और शिव सैनिकों ने शस्त्रों का पूजन कर हिन्दूत्व की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया और शिव सैनिकों ने अनेको स्थान पर शस्त्र पूजन व अन्य कार्यक्रम किये। इस मौके पर जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने कहा कि विजय दशमी हिन्दूओं के लिये गर्व का पर्व है।

इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत तथा अधर्म को खत्म कर धर्म का विस्तार किया और इसी प्रकार देश के अन्दर अराजकता का माहौल है हिन्दूत्व व देश विराधी शक्तियाँ नित्य पनप रही है। शिव सैनिक इन देश विरोधी शक्तियों का खत्म कर देश में अराजकता का माहौल खत्म करके रहेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम मे जिला प्रमुख वीनू लवानिया, जिला उप प्रमुख कमल गुलाटी, विनायक माने, रिंकू गोला, मुकेश मिश्रा, रश्मी वर्मा, ऊषा चौहान, अंजली माहौर, रिन्कू बघेल, संजय गोला, अजय गोला, टिन्यू बाबा, राजेश खन्ना, सुनील सैनी, मुरली दरियानी, अरूण माहौर, महेश, अमन रजावत, संजय, रूप बंसल, मोहन शर्मा आदि।