उत्तर प्रदेश

सी आई एस सी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण

 

आगरा। सी आई एस सी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। जिसमें अंडर -19 बालक वर्ग में तीसरा स्थान पर रही। अंडर 17 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य रेवरेंट डॉक्टर एल्विन पिंटो वह उप प्रधानाचार्य फादर लुइस कैस ने छात्रों को प्रमाण पत्र व ट्राफी प्रदान की। अंडर 17 बालक वर्ग के कोच प्रमोद भंडारी वह मैनेजर सुखराम थे। यह प्रतियोगिता केरल राज्य के कोटियम शहर में 18/9/24 से 22/9/24 खेली गई थी।
सेंट पीटर्स के दो छात्र ईशान शुक्ला वास कुशाग्र देव शुक्ला का
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए चयन हुआ।

प्रतियोगिता के विजय पर सेंट पीटर्स की ओर से कौशलेंद्र सिंह चौहान, शरद उपाध्याय, उपदेश भदोरिया वह निनाद मार्श मिल्टन ने हर्ष जताया।